- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जन्मदिन से लौट रहे युवकों की XUV...
MP News: जन्मदिन से लौट रहे युवकों की XUV ट्रक में घुसी, पांच की मौत, मैहर में बड़ा हादसा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार तड़के करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसे में XUV (एमपी-19-एल-1887) सवार पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे।
यह भी पढ़े -सीएम योगी का प्रतापगढ़-सुल्तानपुर दौरा आज, 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार XUV सड़क पर चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए। पुलिस, डायल-112 और हाईवे पेट्रोल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों और घायल को बाहर निकाला।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटा एनडीए, बीजेपी अध्यक्ष ने बुलाई बैठक, सत्तारूढ़ गुट में शामिल सभी दल होंगे शामिल
हादसे में अंकुर पटेल (39), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (32), हरिशंकर पटेल (28) निवासी ग्राम तनाजा तथा संजीव पटेल (23) निवासी नरोरा की मौत हो गई। मृतकों में चार युवक एक ही गांव तनाजा के निवासी थे, जिनमें विजय और हरिशंकर सगे भाई बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Created On :   7 July 2026 9:47 AM IST













