- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नए वक्फ अधिनियम पर विधायक रामेश्वर...
MP News: नए वक्फ अधिनियम पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- वक्फ की जमीन हिंदुस्तान की है, गरीबों को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में नए वक्फ अधिनियम के तहत मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वक्फ कमेटी की जमीन आखिर हिंदुस्तान की जमीन है और उसका उपयोग जनता के हित में होना चाहिए।
यह भी पढ़े -BJP सांसद वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, राम मंदिर और उज्जैन महाकाल की जमीनों से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि देश में अक्सर गंगा-जमुनी तहजीब की बात की जाती है और यह भारत की संस्कृति का हिस्सा है। ऐसे में जो जमीन गरीबों के हित में दी गई है वह किसी एक मौलवी के नाम की नहीं है। उसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बना रही है तो उसी सोच के साथ मध्यप्रदेश सरकार की पहल पर भारत सरकार वक्फ से जुड़े संशोधन बिल लेकर आई है।
यह भी पढ़े -भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले आज शोर मचा रहे हैं, भाजपा नेता का विरोधियों को दो टूक जवाब
बीजेपी विधायक ने कहा कि नए प्रावधानों के तहत वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को भी शामिल किया गया है। उनका कहना था कि हिंदू सदस्यों का भी उद्देश्य गरीबों का भला करना है और वे भी समाज के हित में काम करेंगे।
रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि किसी भी मुसलमान को इस व्यवस्था से कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परेशानी केवल उन लोगों को हो सकती है जो अब तक वक्फ की संपत्तियों का गलत फायदा उठा रहे थे।
Created On :   6 July 2026 12:41 PM IST












