MP News: BJP सांसद वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, राम मंदिर और उज्जैन महाकाल की जमीनों से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

डिजिटल डेस्क, भोपाल। खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के राम मंदिर और उज्जैन महाकाल मंदिर की जमीन से जुड़े आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के बयान देते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि यदि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितता की शिकायत आई है तो ट्रस्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है, सरकार ने उनके ही अनुरोध पर एसआईटी गठित की गई और निष्पक्ष जांच जारी है।
यह भी पढ़े -स्वतंत्र भारत की मजबूत औद्योगिक और तकनीकी प्रगति के वास्तविक शिल्पकार थे डॉ. मुखर्जी डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को बताया निराधार
यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। महाकाल मंदिर की जमीन पर आरएसएस के गेस्ट हाउस बनाने के आरोपों पर भी वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय के समर्थन में उतरा संत समाज, कहा- आरोप सिद्ध होने तक किसी को दोषी न ठहराएं
वीडी शर्मा ने हिंदुत्व और सनातन पर सवाल खड़े करने का लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में चरनोई भूमि के आवंटन को लेकर स्वयं दिग्विजय सिंह ने बाद में उसे अपनी बड़ी गलती बताया था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदुत्व और सनातन पर सवाल खड़े कर उसे बदनाम करने की कोशिश करती रही है, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ हर मामले की जांच कर रही है।
Created On :   5 July 2026 10:17 PM IST






