UP News: कांग्रेस का हमला, सरकार में आते ही ध्रुवीकरण मुद्दों को देख रही है भाजपा

कांग्रेस का हमला, सरकार में आते ही ध्रुवीकरण मुद्दों को देख रही है भाजपा
भाजपा का पलटवार, कांग्रेस का एक ही चरित्र है कि वे टुकड़ों में बंट जाती है , कांग्रेस के पास न तो नेता है, न नीति है, न मिशन है और न विजन है

डिजिटल डेस्क,भोपाल। उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी - कांग्रेस के नेता एक दूसरे की पार्टी पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस का एक ही चरित्र है कि वे टुकड़ों में बंट जाती है क्योंकि कांग्रेस के पास न तो नेता है, न नीति है, न मिशन है और न विज़न है... इसलिए पंजाब कांग्रेस में हर रोज नए झगड़ों की खबर सामने आ रही है, हमने देखा है कि यही कहानी कर्नाटक में भी है, केरलम में भी यही हाल है। हिमाचल प्रदेश में भी यही चलता है। बीजेपी नेता ने समाचार एजेंसी से आगे कहा राजस्थान में हमने गहलोत बनाम पायलट और दिल्ली में तो हमने राहुल कांग्रेस बनाम प्रियंका कांग्रेस चलते देखा है, कांग्रेस पार्टी अपने आप को एकजुट नहीं कर पाती क्योंकि उनकी पार्टी को राहुल गांधी में विश्वास नहीं है, और उनके गठबंधन को भी राहुल गांधी में विश्वास नहीं है।

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर मीडिया से कहा कहा, "मैं समझता हूं कि जब से भाजपा की सरकार आई है, वह केवल उन मुद्दों को देख रही है जिससे ध्रुवीकरण किया जा सके और हिंदू जनमानस का वोट लिया जा सके। देश में इतने महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, चाहें NEET की बात करें, उपभोक्ताओं या इथेनॉल की बात करें, इन मुद्दों से सरकार ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह के विषय लाती है, और जिसकी बदौलत हम हैं क्या हम उन्हें मुक्त कर सकते हैं? यह तो हास्यास्पद विषय है।

Created On :   5 July 2026 5:30 PM IST

Tags

Next Story