राम मंदिर चंदा चोरी: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की कल अहम बैठक, त्यागपत्र के बाद कार्रवाई पर होगा विचार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश के अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की कल अहम बैठक होगी। इसे लेकर भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आगामी बैठक पर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा निश्चित तौर पर जो अभी तक का घटनाक्रम है, जिसमें गड़बड़ी सामने आई, घोटाले की बात सामने आई, SIT का गठन किया गया, जांच हुई, उसके बाद FIR दर्ज की गई और 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इस पृष्ठभूमि में कल की बैठक बहुत अहम होगी।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चोरी मामले में बीजेपी का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप, बताया अखिलेश और टिन्नू की होती है फोन पर बात
बीजेपी नेता ने कहा त्यागपत्र के बाद क्या कार्रवाई होनी चाहिए, इन लोगों की भी कोई संलिप्तता है क्या? सभी बातों पर विचार होगा। इन सभी बातों के तहत अगली बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े -दादर स्थित हनुमान मंदिर में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, बड़ी संख्या में राम भक्त होंगे शामिल संजय राउत
आपको बता दें बैठक से पहले विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता ट्रस्ट को भंग करने की मांग कर रहे है। समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "हमारे नेता अखिलेश यादव और हम लोग एक नहीं बल्कि अनेकों के बार मांग कर चुके हैं कि ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए, जितने भी ट्रस्ट के लोग हैं उन्हें बाहर रखते हुए जांच होनी चाहिए थी।
Created On :   5 July 2026 5:02 PM IST




