बंगाल समाचर: बीजेपी का ममता पर वार, अंदरूनी कलह- बगावत और इस्तीफों के बाद TMC खत्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद टीएमसी मुसीबत दौर से गुजर रही है। पार्टी के कई सांसद और विधायक बागी हो गए। टीएमसी में टूट और इस्तीफों का दौर लगातार जा रही है। ममता बनर्जी की बेहद खास चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी पर कई बड़े आरोप लगाए है।
मंत्री घोष ने कहा, "TMC में इस्तीफ़ों का दौर शुरू हो गया है। यह सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि उनकी पार्टी असल में बची ही नहीं है। चंद्रिमा भट्टाचार्य इतने सालों तक वित्त मंत्री रहीं, क्या उन्हें पता नहीं होता था बजट के बारे में, उन्हें बिना पूछे बजट बन जाता था। ऐसा क्यों हुआ? ममता बनर्जी दावा करती थीं कि वह ट्रेडमिल पर बजट बनाती थी। बजट ट्रेडमिल पर बनना यह पागलपन है। इसी वजह से बंगाल के हालात इतने खराब हैं। आज, जब पार्टी खत्म हो चुकी है, तो उन्होंने पाला बदल लिया है
इससे पहले भी दिलीप घोष ने TMC की अंदरूनी कलह पर कहा यह TMC का अंदरूनी मामला है। कौन सा नेता कहां बैठेगा, यह तो नियम-कानून से तय होगा। लेकिन ये जो हो रहा है वो नहीं होना चाहिए। जनता ने उन्हें मत दिया विपक्ष में बैठने के लिए। 15 साल सत्ता में रहकर उनकी आदत खराब हो गई है, लोकतंत्र में विपक्ष की बहुत बड़ी भूमिका होती है। हम चाहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस अपनी भूमिका को अदा करे।
Created On :   5 July 2026 11:51 AM IST













