उत्तरप्रदेश समाचार: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटा एनडीए, बीजेपी अध्यक्ष ने बुलाई बैठक, सत्तारूढ़ गुट में शामिल सभी दल होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटा एनडीए, बीजेपी अध्यक्ष ने बुलाई बैठक, सत्तारूढ़ गुट में शामिल सभी दल होंगे शामिल
बैठक में निश्चित तौर पर सभी विषयों को रखा जाएगा, चुनावी जीत से लेकर एनडीए में शामिल दलों के कर्तव्य पर चर्चा होगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में आज सत्तारूढ़ एनडीए गुट की बैठक में है, बैठक में एनडीए में शामिल सभी राजनीतिक दल के नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का आज दूसरा दिन है। उन्हीं की अध्यक्षता में ये मीटिंग होगी। जिसको देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा से जोड़कर देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से NDA की बैठक बुलाए जाने पर मीडिया के सामने कहा बैठक में निश्चित तौर पर सहयोगी दलों को बुलाया गया है, सभी विषयों को रखा जाएगा। हमारी पार्टी 12 साल से गठबंधन में है, वह सीटों की नहीं जीत की लड़ाई लड़ती है।

विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर NDA बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मीडिया से कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तर प्रदेश आए हैं। आज वे NDA गठबंधन में शामिल बैठक दलों के साथ बैठक करेंगे, हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में 2017 से ज्यादा सीटें हम जीतें। हम सभी इसी दिशा में अपना काम कर रहे हैं।

मंत्री संजय निषाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पुनः ऐतिहासिक जीत हो, सभी सीटों को हम जीत में कैसे बदल सकते हैं, यह सहयोगी दलों का कर्तव्य बन सकता है। इसपर हम चर्चा करेंगे। निषाद पार्टी, भाजपा, सभी पार्टियों को कैसे जन-जन तक पहुंचाया जाए इसपर चर्चा होगी। चुनावी चर्चा होगी, हम मांगने वालों में से नहीं जीत देने वालों में से हैं। उन्होंने बहुत कुछ दिया है।

मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने एएनआई से कहा भाजपा कार्यकर्ताओं में ये उत्साह बढ़ाने वाला प्रवास है, 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद है। पार्टी के द्वारा घोषित अभियानों के साथ जुड़ेंगे ताकि 2027 की जीत में कोई कमी ना रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा भाजपा को एक बेहतरीन ऊर्जा देने वाला है।

Created On :   5 July 2026 11:04 AM IST

Tags

Next Story