राम मंदिर चंदा चोरी केस: विपक्षी दलों के निशाने पर आरएसएस और VHP, आप नेता ने लगाए कई आरोप, मोहन भागवत का पहला बयान आया सामने

विपक्षी दलों के निशाने पर आरएसएस और VHP, आप नेता ने लगाए कई आरोप, मोहन भागवत का पहला बयान आया सामने
आप ने कहा मंदिर का चंदा चुरा रहे हैं और दूसरो पर आरोप लगा रहे हैं, कोई उसके खिलाफ बोलेगा नहीं,

डिजिटल डेस्क, भोपाल। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी पर खूब सियासत हो रही है। राजनीतिक दलों ने अब आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर आरोप लगाना शुरु कर दिया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कल RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले का एक बयान आया था, आप वही देखें। इससे पहले उन्होंने बीते दिन मीडिया के सामने कहा राम-राम। केस में उनकी चुप्पी पर विपक्षी दल तरह तरह के आरोप लगा रहे है। आज फिर राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर मीडिया से कुछ भी कहने से भागवत बच रहे है, विपक्षी इसी को लेकर हमलावर है।

AAP नेता संजय सिंह ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर आरएसएस के दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर पलटवार करते हुए एएनआई से कहा वो चंदा चोरी करते रहेंगे और कोई उसके खिलाफ बोलेगा नहीं, जिन लोगों ने देश के साथ गद्दारी की, जिनका इतिहास गद्दारी का रहा है ये RSS और बीजेपी के पुरखे क्या करते थे इनके पुरखे अंग्रेजों के दलाली करते थे। इनका यही काम था और अभी वही काम कर रहे हैं मंदिर का चंदा चुरा रहे हैं और दूसरो पर आरोप लगा रहे हैं।

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने VHP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के आरोपों की जांच की मांग पर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "इससे ये बात साफ है कि विश्व हिंदू परिषद परेशान है कि चंदा चोरी की बात पूरे देश में की जा रही है। यदि उनकी नीयत साफ होती तो वे कहते कि VHP के अंदर कई लोग हैं, जो इस बारे में बताना चाहते हैं क्योंकि उन्हीं की संस्था से जुड़े लोग इस ट्रस्ट में शामिल थे। लेकिन एक भी गवाह उन्होंने पेश नहीं किया, इसका मतलब आलोक कुमार ने सरेंडर कर दिया है। वे खुद मानकर बैठ गए हैं कि उनकी पार्टी के लोग चंदा चोरी के विषय में गवाह नहीं बनेंगे।

Created On :   5 July 2026 5:01 PM IST

Tags

Next Story