UP News: सरकार के मंत्रियों ने पूर्व सीएम पर लगाया बड़ा आरोप, कहा नकारात्मक एजेंडा फैलाती है सपा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और सपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है, राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा उत्तर प्रदेश माफियाराज, गुंडाराज, दंगा, परिवारवाद नहीं चाहता है। उत्तर प्रदेश विकास चाहता है, सुशासन चाहता है, सुरक्षित रहना चाहता है इसलिए सबने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में अगर कमल खिलेगा तो कमल की तरह प्रदेशवासी खिलेंगे। मौर्य ने आगे कहा समाजवादी पार्टी की साइकल अगर चलेगी तो सबको कुचलने, सबको दबाने का काम करेंगे इसलिए अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें। विकसित भारत यानि 21 साल तक समाजवादी पार्टी सत्ता के ईर्द-गिर्द भी नहीं दिखेगी। संपूर्ण नेतृत्व, सरकार और संगठन मिलकर 2027 में 2017 दोहराएगा और बड़ी जीत होगी।
यह भी पढ़े -विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटा एनडीए, बीजेपी अध्यक्ष ने बुलाई बैठक, सत्तारूढ़ गुट में शामिल सभी दल होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल एक और मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा समाजवादी पार्टी का एजेंडा नकारात्मक है। समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटकर वे देश को कमजोर करना चाहते हैं। जिस बात को उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है।
यह भी पढ़े -क्या कुछ लोग भगवान राम में आस्था को कमजोर कर रहे हैं? सवाल के जवाब में आरएसएस चीफ ने सिर्फ कहा 'राम -राम'
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा हमारे नेता अखिलेश यादव और हम लोग एक नहीं बल्कि अनेकों के बार मांग कर चुके हैं कि ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए, जितने भी ट्रस्ट के लोग हैं उन्हें बाहर रखते हुए जांच होनी चाहिए थी।
Created On :   5 July 2026 6:20 PM IST




