राम मंदिर चंदा गबन केस: शिवसेना (UBT) का बड़ा बयान, इतने बड़े धोखे के बाद ट्रस्ट को भंग करना जरूरी, तभी हो पाएगा न्याय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राम मंदिर चंदा चोरी का मामला पूरे देश में गरमाया हुआ है। जनता से लेकर तमाम राजनीतिक दलों के राजनेता सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर हमलावर है। साथ ही जिस ट्रस्ट को मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई थी, उस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे है।
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने राम मंदिर में कथित चंदा गबन मामले पर कहा यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है; इतने बड़े धोखे के बाद, इस ट्रस्ट को भंग करना जरूरी है—तभी मुझे लगता है कि राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में न्याय हो पाएगा। इस ट्रस्ट के सभी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग अभी हिरासत में हैं, वे तो बस छुटभैया हैं, जो किसी की निगरानी में काम कर रहे थे, कौन थे जिनकी निगरानी में यह काम हो रहा था, कौन थे जिनके सरंक्षण में हो रहा था। इसकी जांच से SIT बच रही है क्योंकि इसमें बड़े नाम है।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चोरी मामले में बीजेपी का अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप, बताया अखिलेश और टिन्नू की होती है फोन पर बात
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने राम मंदिर में कथित चंदा गबन मामले पर कहा जब से यह मामला सरकार के संज्ञान में आया है, सरकार इसे लेकर अत्यंत गंभीर है। सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ इसमें सक्रियता से काम किया है। चाहे SIT हो, जांच हो, कार्रवाई हो, गिरफ्तारियां हो, सब की गई है। सरकार की मंशा स्पष्ट है। कानून का साशन सर्वोच्च है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि विपक्ष के कुछ लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं। कारसेवकों पर गोली चलाने वाले, भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाले आज इसे राजनीति का मुद्दा बना रहे हैं। यह रामभक्त देख रहे हैं, देश देख रहा है ।
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा हमारे नेता अखिलेश यादव और हम लोग एक नहीं बल्कि अनेकों के बार मांग कर चुके हैं कि ट्रस्ट को भंग कर दिया जाए, जितने भी ट्रस्ट के लोग हैं उन्हें बाहर रखते हुए जांच होनी चाहिए थी।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चंदा चोरी में शामिल आरोपी अविनाश शुक्ला ने अपनी गर्लफ्रैंड को दिलाया था लाखों का फोन, जांच में हुआ खुलासा
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा राम मंदिर चंदे में जो गड़बड़ियां हुई है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है कि जिन लोगों ने गड़बड़ियां की हैं, किसी भी हालत में उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। गिरफ्तारियां हुई, कमेटी का गठन हुआ, पूरे देश और विश्व के कई देशों में सनातन धर्म के मानने वाले लोगों के लिए भगवान श्री राम का मंदिर आस्था का प्रतीक है। कांग्रेस या अन्य दल जो कुछ बोलते हैं, इन्होंने भगवान श्री राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाया था। राहुल गांधी, इनके सर्वोच्च नेता आज तक राम मंदिर नहीं गए, जिनके सर्वोच्च नेता आज तक राम मंदिर नहीं गए, वे प्रश्न उठाते हैं। सरकार का संकल्प है कि दोषियों को सजा होगी।
Created On :   5 July 2026 4:59 PM IST





