Bankipur By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, बीजेपी के गढ़ से प्रशांत किशोर लड़ेंगे उपचुनाव

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, बीजेपी के गढ़ से प्रशांत किशोर लड़ेंगे उपचुनाव
बांकीपुर सीट काफी लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रही है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इस पर जन सुराज पार्टी के नेता डेब्यू करने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में एक बड़ा फैसला लिया गया है। जनसुराज पार्टी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी तरफ से एक बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद चुनाव को लेकर चर्चा और ज्यादा तेज हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेताओं का कहना है कि ये फैसला सभी की सहमति से लिया गया है। अब प्रशांत किशोर पहली बार इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। उन्होंने कहा है कि अगर लोगों का साथ मिलता है तो वे उनकी आवाज विधानसभा तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं कि बांकीपुर की जनता क्या फैसला लेती है।

जनसुराज ने प्रशांत किशोर को बनाया उम्मीदवार

जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी की कोर कमेटी ने मिलकर फैसला लिया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी, जबकि 3 अगस्त को नतीजे आएंगे।

चुनाव लड़ने पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर ने पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे। अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वह उनकी समस्याओं और मुद्दों को विधानसभा में उठाने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वोट उसी उम्मीदवार को दें जो ईमानदारी से काम करे।

बीजेपी का गढ़ रही है बांकीपुर सीट

बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी के पास रही है। इस सीट से नितिन नवीन विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई और उपचुनाव कराना पड़ा। पिछली बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़े थे। उस समय उन्होंने पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दिया था, लेकिन जनसुराज को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले और पार्टी कोई सीट नहीं जीत सकी।

Created On :   5 July 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story