Baramalhara News: नहीं मिल रहा बीज, बर्बादी और कृषि विभाग की शर्मनाक लापरवाही से किसान आहत, सीएम और कलेक्टर से बगैर वक्त गंवाए दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग

Baramalhara News: नगर में किसान बीज के लिए तरस रहे है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे प्रदेश के कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि किसानों के साथ बीज और खाद वितरिण में किसी भी किस्म की कोई लापरवाही हुई, तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी लेकिन अचरज की बात यह है कि सीएम मोहन यादव के आदेश को खुला ठेंगा दिखाते हुए बड़ामलहरा में पदस्थ कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कृषकों को मूंगफली समेत तमाम बीजों को मुहैया कराने के बजाय शर्मनाक हद तक लापरवाही बरत रहे हैं। उमस भरी गर्मी झेल रहे पीड़ित किसान सवाल कर रहे है कि यदि कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेशों और निर्दशों का पालन नहीं हो रहा है तो प्रभारी कृषि उपसंचालक तथा बड़ामलहरा के कृषि विस्तार अधिकारी और मातहत कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी किस्म की कार्यवाही क्यों नहीं हो पा रही है। तकरीबन तीन रोज से किसान मूंगफली बीज को हासिल करने के लिए परेशान है लेकिन उन्हें कृषि विभाग उनका जायज हक देने की कोशिश में शर्मनाक लापरवाही बरत रहा है।
यह भी पढ़े -बेटे को बचाने दौड़ा पिता भी करंट की चपेट में, दोनों की हालत गंभीर, स्कूल के पास हैंडपंप पर नहाने के दौरान हुआ हादसा
हद तो तब हो गई जब किसानों ने कृषि विभाग के कर्मचारियों और कतिपय पुलिस वालों मूंगफली बीज की पर्ची दिलाने के एवज में एक हजार से दौ हजार की वसूली करने का आरोप लगाया। कृषि की शर्मनाक लापरवाही तो देखी है कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल को बड़ामलहरा क्षेत्रीय प्रशासन को आदेश देकर कृषि कार्यालय के बजाय पुलिस थाने में बीज वितरण की व्यवस्था एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में कराना पड़ी। गौरतलब है कि निःशुल्क मूंगफली बीज वितरण में लापरवाही को लेकर पुलिस थाना के सामने किसानों ने चक्काजाम का प्रयास भी किया। सवाल यह है कि मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि इस बार मानसून की बारिश 35 फीसदी कम होने के आसार है। हालत चीख-चीखकर बता रहे है कि छतरपुर जिले का कृषि विभाग सीएम मोहन यादव और कलेक्टर पार्थ जैसवाल के आदेश और निर्देशों की निर्भय होकरं धज्जियां क्यों और किसके संरक्षण में उड़ा रहा है। बेहद हताश और दुखी है बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के पीड़ित कृषक और थू-थू कर रहे है राज्य शासन और जिला प्रशासन की। सनद रहे थाना परिसर में एफपीओ (FPO) और कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज गुपचुप तरीके से इकट्ठा करने और उससे जुड़े एक वायरल वीडियो भी वायरल हुआ है।
"मामले की जांच कराई जाएगी और संलिप्त पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कानूनी कदम उठाएंगे तथा सर्वर में तकनीकी खराबी (FPO सर्वर डाउन होने) के कारण दोपहर बाद वितरण कार्य रोक दिया गया था। बचा हुआ मूंगफली वितरण अब सोमवार सुबह 9:00 बजे से दोबारा शुरू किया जाएगा"
अखिल राठौर
एसडीएम बड़ामलहरा
Created On :   5 July 2026 3:25 PM IST













