Narsinghpur News: ज्ञान भारतम् पर अब तक 286 अभिलेख अपलोड, सन् 1948 से पहले के हस्तलिखित दस्तावेजों को किया जा रहा संरक्षित

ज्ञान भारतम् पर अब तक 286 अभिलेख अपलोड, सन् 1948 से पहले के हस्तलिखित दस्तावेजों को किया जा रहा संरक्षित
ज्ञान भारतम, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पांडुलिपि सवर्े, डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत वर्ष1948 के पहले के हस्तलिखित दस्तावेजों को संरकि्षत किया जा रहा है।

Narsinghpur News: ज्ञान भारतम, केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पांडुलिपि सवर्े, डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत वर्ष1948 के पहले के हस्तलिखित दस्तावेजों को संरकि्षत किया जा रहा है। कलेक्टर रजनी सिंह के निदर्ेशन व जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र के मार्गदर्शन में अब तक 286 दुर्लभ पांडुलिपियां ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

सीईओ श्री गजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को नरसिंहपुर की पुरानी बस्ती सि्थत श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संरकि्षत कुल 72 पांडुलिपियों को एक साथ ज्ञानभारतम एप पर अपलोड कराया गया। इसी तरह शहर के ही हरिशचंद्र अग्रवाल ने भी सात अलग-अलग पांडुलिपियां एप पर अपलोड की हैं। इसके साथ ही अब तक एप पर जिले के अलग-अलग हिस्सों से प्राप्त कुल 286 हस्तलिखित अभिलेखों को संरकि्षत किया जा चुका है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत भारत सरकार का संस्कृति विभाग 75 साल से ज्यादा पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों को संरकि्षत कर रहा है। यह लिपियां कागज, धातु, आदि पर मान्य हैं। नागरिक स्वयं भी अपने पास मौजूद हस्तलिखित लिपियों को मोबाइल पर ज्ञान भारतम एप डाउनलोग करके अपलोड कर सकता है। इसके लिए उन्हें लिपियों की अच्छे रिजाल्यूशन की फोटो उतारना होगी।

Created On :   5 July 2026 3:59 PM IST

Tags

Next Story