CM Dr. Mohan Yadav Birthday: जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रिलीज करेंगे कछुए

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में रिलीज करेंगे कछुए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर वे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बामनेर नदी में एक दर्जन कछुए छोड़ेंगे। वे टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिये सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि-पूजन भी करेंगे। दुर्गावती टाइगर रिजर्व प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, जो प्रदेश के 3 जिलों सागर, दमोह और नरसिंहपुर के 72 ग्रामों को जोड़ता है। इसका क्षेत्रफल 2339 वर्ग किमी है। मप्र का यह 7वां है। 2023 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 32 टाइगर मौजूद हैं। टाइगर रिजर्व में चीतों के अनुकूल भूमि है। इस प्रकार की भूमि दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है। शीघ्र ही कूनो अभयारण्य से चीतों को लाकर यहां बसाया जायेगा। अभयारण्य में चिड़िया की 240 प्रजातियां पायी हैं।

Created On :   25 March 2026 6:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story