- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- जहरीले सर्प के डंसने से महिला की...
Narsinghpur News: जहरीले सर्प के डंसने से महिला की मौत, पुरादफाई गांव में जमीन पर बेटियों के साथ सोते वक्त घटना

Narsinghpur News: जिले के गोटेगांव थानांतर्गत पुरादफाईगांव में एक 25 वर्षीय महिला को जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के वक्त वह अपनी दोनों बेटियों के साथ जमीन पर सो रही थी। मृतका के पति बुधराज भूमिया ने बताया कि वह कामकाज के लिए जबलपुर गया था। गुरुवार रात को उसने पत्नी से बात भी थी। देर रात पड़ोसियों ने मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी पत्नी को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है। जिसके बाद वह बाइक से अपने गांव घर पहुंचा। जहां पर उसकी दर्द से कराहती पत्नी दुगर बाई भूमिया 25 वर्ष ने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों के साथ जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में किसी कीड़े ने काट लिया। घबराया पति दुगरबाई को लेकर गोटेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
Created On :   5 July 2026 4:02 PM IST













