Narsinghpur News: राजकोट ट्रेन के ब्रेक जाम, धुआं देख घबराए यात्री, श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सुधार के बाद रवानगी

राजकोट ट्रेन के ब्रेक जाम, धुआं देख घबराए यात्री, श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सुधार के बाद रवानगी
जबलपुर से वैरावल (राजकोट) तक जाने वाली अप दिशा की 11464 ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक और पहिए के घर्षण से उठी चिंगारी और धुएं से याति्रयों में घबराहट बढ़ गई।

Narsinghpur News: जबलपुर से वैरावल (राजकोट) तक जाने वाली अप दिशा की 11464 ट्रेन की एक बोगी के ब्रेक जाम हो गए। ब्रेक और पहिए के घर्षण से उठी चिंगारी और धुएं से याति्रयों में घबराहट बढ़ गई। श्रीधार रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद रेल कर्मचारियों ने सुधार कार्य कराया। करीब बीस मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही।

श्रीधाम स्टेशन के प्रबंधक भोलाराम पोरते ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 55 मिनट पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रुकी थी। इसकी बोगी एस 3 से चिंगारी निकलने, धुआं उठने की सूचना मिली थी। हालांकि कोई गंभीर समस्या नहीं थी। दरअसल, बोगी के ब्रेक बाइंड हो गए थे। ट्रेन चालक और गार्ड की मौजूदगी में रेल कर्मचारियों ने समस्या को दुरुस्त किया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवानगी दी गई। सुधार के बाद याति्रयों ने भी राहत की सांस ली।

ट्रेन से कटा यात्री

बताया गया कि जब राजकोट एक्सप्रेस ट्रेन में सुधार हो रहा था, तभी एक अन्य सुपरफास्ट ट्रेन अप दिशा की ओर से मेन लाइन से गुजर रही थी। श्रीधाम स्टेशन में ट्रेन की गति बेहद धीमी होने पर एक यात्री अचानक उतर गया। कुछ ही समय में जब ट्रेन ने गति पकड़ी तो जल्दबाजी में चढ़ने के चक्कर में यात्री पटरियों पर जा गिरा। जिसमें कटकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी यात्री के बारे में पता कर रही है। वह पाटन क्षेत्र का रहने वाला था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ पुणे जा रहा था। दोस्त भी घटना के बाद चेन पुलिंग कर नीचे उतर गए।

Created On :   5 July 2026 4:04 PM IST

Tags

Next Story