Chhindwara News: खुले मैदान में टार्च की रौशनी में लगा था ३३ हजार का दांव, १८ आरोपी गिरफ्तार

खुले मैदान में टार्च की रौशनी में लगा था ३३ हजार का दांव, १८ आरोपी गिरफ्तार
ताश पत्तों पर किरुमत की जोर आजमाइश का खेल धनौरा चौकी के ग्राम कोठिया में शुक्रवार देर रात जमा था। बेगम, बादशाह, गुल्लू पर ३३ हजार ६५० रुपए का दांव लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर १८ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Chhindwara News: ताश पत्तों पर किरुमत की जोर आजमाइश का खेल धनौरा चौकी के ग्राम कोठिया में शुक्रवार देर रात जमा था। बेगम, बादशाह, गुल्लू पर ३३ हजार ६५० रुपए का दांव लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर १८ आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में चांद, चौरई, छिंदवाड़ा, परासिया, अमरवाड़ा सहित बटकाखापा के भी खिलाड़ी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ५ चौपहिया वाहन, १७ मोबाइल सहित दांव पर लगे नकद रुपए सहित 62 लाख एक हजार 950 रुपए का मशरुका जब्त किया गया हैं।

धनौरा चौकी प्रभारी दुर्गेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि शुक्रवार रात २.३० से ३ बजे करीब कोठिया गांव में बस्ती से लगे खुले मैदान में बाहरी लोग जुआ खेल रहे हैं। बटकाखापा थाना प्रभारी अनिल राठौर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। निर्देश मिलते ही थाना व चौकी के संयुक्त दल ने कोठिया में दबे पांव रेड मारी। टार्च की रोशनी में जमा फड़ की घेराबंदी कर १८ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दांव पर लगे ३३ हजार ६५० रुपए सहित ढाई लाख कीमत के १७ मोबाइल फोन, ५० लाख कीमत के ५ चौपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में एसआई सफीउल्लाह खां, प्रधान आरक्षक हितेश शर्मा, आरक्षक रवि पड़वार, गोपाल डेहरिया, श्याम सुंदर बघेल सहित अमरवाड़ा थाने का स्टॉफ भी शामिल था।

इन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा

जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी संदीप पिता तेजीलाल साहू कोठिया, उमेश पिता नरेश साहू धनौरा, शिवकुमार पिता मेहमान उईके नंदारामढाना, जिशान पिता सकील मंसूरी चौरई, पवन पिता दादूराम वर्मा बामनवाड़ा, सरवन पिता उमेश चौरिया बुधवारी छिंदवाड़ा, गोविंद पिता विपतलाल चंद्रवंशी बांका मुकासा, हेमंत पिता अर्जुन साहू खिरकापुरा, श्याम पिता खुन्नू चौधरी पुराना नागपुरनाका, संदीप पिता गोपालसिंह बानखेड़े गांगीवाड़ा सर्कल पिंक सिटी, सहबाज पिता समशेर खान न्यूटन, राजा पिता सालकराम मालवी आदर्शनगर, विशाल पिता धर्मू सिंगोरे ऊभेगांव, रामकुमार पिता नैरसिंह बानखेड़े ऊभेगांव, कमलेश पिता लेखराम चौरे नंदीमोहल्ला सिंगोड़ी, राकेश पिता बलीराम वर्मा अमरवाड़ा, विकास पिता चंचलेश वर्मा अमरवाड़ा व असफाक पिता हबीब मंसूरी खटकर चौरई निवासी हैं।

जगह बदल-बदल कर बैठाते थे फड़

पूछताछ में सामने आया है कि ताश पत्तों के शौकीन आरोपी अक्सर जिले भर में घूम-घूमकर जुआ फड़ बैठाते थे। धनौरा चौकी क्षेत्र के कोठिया में पहली बार फड़ जमाया गया था। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है।

Created On :   5 July 2026 3:39 PM IST

Tags

Next Story