- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- टार्च की रोशनी में लग रहे थे दांव,...
Chhindwara News: टार्च की रोशनी में लग रहे थे दांव, पुलिस ने घेराबंदी कर 18 जुआरियों को दबोचा, 33 हजार नकद समेत 62 लाख का मशरुका जब्त

Chhindwara News: धनोरा चौकी के ग्राम कोठिया में शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे खुले मैदान में टार्च की रोशनी में बेगम, बादशाह, गुल्लू पर ३३ हजार ६५० रुपए का दांव लगा हुआ था, तभी पुलिस ने जुआ फड़ को चारों तरफ से घेर लिया। जुआरियों में भगदड़ मच गई, जिनका पीछा कर पुलिस ने खेतों से उन्हें पकड़ लाया। 18 आरोपियों को रंगे हाथ पकडक़र पुलिस ने 33 हजार 650 रुपए नकद व मौके से ५ चौपहिया वाहन, १७ मोबाइल समेत 62 लाख एक हजार 950 रुपए का मशरुका जब्त किया गया हैं। कोठिया के फड़ में चांद, चौरई, छिंदवाड़ा, परासिया, अमरवाड़ा सहित बटकाखापा के भी खिलाड़ी शामिल
थे। बटकाखापा थाना प्रभारी अनिल राठौर ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कोठिया में बड़ा जुआ फड़ जमा है। दो पहिया और चार पहिया वाहन भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को रंगे हाथ दबोच लिया।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण करने से फॉरेस्ट टीम ने रोका तो ग्रामीणों ने की मारपीट, तामिया के सांगाखेड़ा रेंज के कुकरपानी बीट का मामला
इन आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा
जुआ फड़ से गिरफ्तार आरोपी संदीप पिता तेजीलाल साहू कोठिया, उमेश पिता नरेश साहू धनौरा, शिवकुमार पिता मेहमान उईके नंदारामढाना, जिशान पिता सकील मंसूरी चौरई, पवन पिता दादूराम वर्मा बामनवाड़ा, सरवन पिता उमेश चौरिया बुधवारी छिंदवाड़ा, गोविंद पिता विपतलाल चंद्रवंशी बांका मुकासा, हेमंत पिता अर्जुन साहू खिरकापुरा, श्याम पिता खुन्नू चौधरी पुराना नागपुरनाका, संदीप पिता गोपालसिंह बानखेड़े गांगीवाड़ा सर्कल पिंक सिटी, सहबाज पिता समशेर खान न्यूटन, राजा पिता सालकराम मालवी आदर्शनगर, विशाल पिता धर्मू सिंगोरे ऊभेगांव, रामकुमार पिता नैरसिंह बानखेड़े ऊभेगांव, कमलेश पिता लेखराम चौरे नंदीमोहल्ला सिंगोड़ी, राकेश पिता बलीराम वर्मा अमरवाड़ा, विकास पिता चंचलेश वर्मा अमरवाड़ा व असफाक पिता हबीब मंसूरी खटकर चौरई निवासी हैं।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण करने से फॉरेस्ट टीम ने रोका तो ग्रामीणों ने की मारपीट, तामिया के सांगाखेड़ा रेंज के कुकरपानी बीट का मामला
जगह बदल-बदल कर बैठाते थे फड़
पूछताछ में सामने आया है कि ताश पत्तों के शौकीन आरोपी अक्सर जिले भर में घूम-घूमकर जुआ फड़ बैठाते थे। धनौरा चौकी क्षेत्र के कोठिया में पहली बार फड़ जमाया गया था। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है।
Created On :   5 July 2026 3:07 PM IST












