- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- रात एक बजे गेट फांदकर घुसी पुलिस,...
Chhindwara News: रात एक बजे गेट फांदकर घुसी पुलिस, घर में आरोपी मिला नहीं, मौजूद महिलाओं ने जताया विरोध

Chhindwara News: शहर के बसंत कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब १ बजे आरोपी को पकडऩे गई पुलिस के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। गेट पर ताला जड़ा होने पर पुलिस कर्मी गेट फांदकर भीतर घुसा। जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया, भीतर महिलाएं और बच्चे थे। आधी रात को पुलिस को देख सभी घबरा गए। घर में पुलिस को आरोपी तो नहीं मिला लेकिन मौजूद महिलाओं व अन्य बिल्डिंग में रहने वाले अन्य पुरूष सदस्यों और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। उन्होंने पुलिस के इस तरह घर में प्रवेश पर आपत्ति जताई।
यह भी पढ़े -रास्ते में उतारा जा रहा कोयला, डंपरों से सीधे ट्रैक्टर ट्राली और ऑटो में कर रहे अनलोड, प्रत्येक डंपर से १ से डेढ़ मीट्रिक टन कोयला
बसंत कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रतन ठाकुर ने बताया कि ग्राम जटलापुर में दो पक्षों के बीच विवाद में उनके भाइयों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस रात १ बजे गेट फांदकर उनके घर पहुंची। जबकि घर में ग्राउंड फ्लोर पर उनके छोटे भाइयों की पत्नियों व बच्चों को दरवाजा जोर-जोर से ठोंककर डराया गया। हल्ला मचने पर वे नीचे आए तो एक पुलिस कर्मी बाउंड्री के भीतर था, शेष बाहर खड़े थे। अधिवक्ता श्री ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके भाइयों के साथ पहले भी ज्यादती हुई है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। उनके एक भाई को सिर में गहरी चोट आई है, छह टांके लगे हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी क्योरी नहीं कराई है। जबकि दूसरे पक्ष की क्योरी कराकर धाराएं बढ़ा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के रवैए को लेकर परिवार की महिलाएं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, मानव अधिकार आयोग, महिला आयोग समेत न्यायालय में गुहार लगाकर न्याय की मांग करेगी।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण करने से फॉरेस्ट टीम ने रोका तो ग्रामीणों ने की मारपीट, तामिया के सांगाखेड़ा रेंज के कुकरपानी बीट का मामला
सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े थे दो पक्ष:
जटलापुर गांव में २१ मई को दो पक्षों के बीच विवाद सरकारी जमीन कब्जे को लेकर हुआ था। यहां मोक्षधाम के रास्ते व स्कूल मैदान की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। खासबात यह ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी यहां जांच करने पहुंचे थे, मौके पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण भी पाया गया, पटवारी ने पंचनामा रिपोर्ट सौंपी लेकिन आगे कार्रवाई अब तक नहीं बढ़ सकी है।
चौकी प्रभारी का कहना...
हत्या के प्रयास का नामजद आरोपी है, क्योंकि बाहर डोरवेल नहीं थी, वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस टीम बाहर खड़ी थी एक कांस्टेबल को दरवाजा खटखटाने अंदर भेजा था। लेकिन आरोपी नहीं मिला परिजनों से उसे सरेंडर कराने कहा गया है।
- अविनाश पारधी, चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी
यह भी पढ़े -विधायक के बाद अब सांसद लापता का पोस्टर सामने आया, सांसद लापता का पोस्टर ग्राम घोघरा से तो विधायक का पोस्टर जैतपुर से आया सामने
Created On :   5 July 2026 3:09 PM IST












