- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मंडला
- /
- बाढ़ से बचाव के लिए तैयार अमला,...
Mandla News: बाढ़ से बचाव के लिए तैयार अमला, होमगार्ड कर्मचारियों को किया जा चुका प्रशिक्षित, डीआरसी केंद्रो में की तैनाती

Mandla News: मंडला जिले में मानसून सक्रिय हो गया है। यहां 1 जुलाई से लगातार बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी-नालों में डूबने की मामले में सामने आ रहे है। बाढ़ से बचाव के लिए जिले की एसडीईआरएफ टीम और होमगार्ड ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिये हैं। जिससे जिले में बाढ़ के हालात निर्मित होने की स्थित में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके और बचाव कार्य किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक इस बार मानसून देर से आया है लेकिन अब लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से अब नदी नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बंजर नदी उफान पर आने के कारण शुक्रवार को मार्ग बंद रहा है। बारिश के मौसम में बाढ़ से निपटने के लिए होमगार्ड और एसडीईआरएफ टीम तैयार हो चुके हैं। होम गार्ड मुख्यालय में ईओसी(इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) तैयार कर लिया गया है। यहां ईओसी में मोटर बोट, फ्लोटिंग पंप, लाइव जैकेट, रस्सी, रिंग, टॉर्च समेत सभी जरूरी उपकरण रखे गए हैं। इसके अलावा क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) भी बनाई गई है। जिला मुख्यालय में क्यूआरटी मौजूद रही और 24 घंटे 4 टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 6-6 जवान संसाधनों के साथ तैनात रहेंगे। जो आपदा की स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़े -बालाघाट और मंडला में भारी बारिश, होमगार्ड और SDRF की टीमों को किया गया तैनात, लोगों से सतर्कता बरतने की प्रशासन ने की अपील
होमगार्ड ने बनाए 10 डीआरसी-
होमगार्ड के द्वार बाढ़ राहत बचाव के लिए विकासखंड स्तर पर भी डीआरसी (डिजास्टर रिस्पॉन सेंटर) बनाए गए हैं। यहां 2 से तीन जवान की टीम तैनात की गई हैं। थाना टिकरिया, थाना नैनपुर, थाना बिछिया, थाना घुघरी, थाना निवास, थाना बम्हनीबंजर, चौकी मनेरी, रपटा घाट, सहस्त्रधारा में टीमें तैनात की है। टीमों केपास बोट समेत लाइव जैकेट, टॉर्च, फस्र्ट एड बॉक्स, रिंग, कटर समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। जिससे टीम बचाव कार्य कर सकें।
कर्मचारियों के द्वारा किया गया प्रशिक्षित-
आपदा नियंत्रण के लिए होमगार्ड विभाग के द्वारा मई से तैयारियां शुरू कर दी गई थी। कर्मचारियों से राहत और बचाव के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मई माह में 5 प्रशिक्षिण आयोजित किए गए। जिसमें बाढ़ समेेत अन्य आपदाओं के लिए तैयार किया गया। अभी भी जिला मुख्यालय में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को बाढ़ और आपदा से बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं।
आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर
वर्षाकाल के दौरान आमजन की सुविधा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। वर्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य समस्या की सूचना नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 07642-251079 पर दे सकते हैं। सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त आपदा की स्थिति में एसएलआर हीरालाल तिवारी मो.नं.9329330098, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े मो.नं. 9425345105, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंड होमगार्ड नरेश साहू मो.नं. 9977200696, सहायक ग्रेड-3 राहत शाखा देवीसिंह तेकाम मो.नं. 7723918059 से भी संपर्क किया जा सकता है।
बाढ़ के दौरान यह जरूरी-
-पुल पुलिया से बाढ़ का पानी ऊपर बहने पर पार ना करें
- जलस्तर अधिक होने पर नदियों में नहाने ना जाएं
- बाढ़ की स्थिति में मछली और पानी में बह रही लकड़ी पकडऩे ना जाए
- बांध के गेट खुलने की स्थिति में नदियों के घाट पर भी ना जाएं
- बाढ़ में फंसने की स्थिति में तत्काल प्रशासन के कंट्रोल में जानकारी प्रदान की जाए
Created On :   5 July 2026 3:28 PM IST














