Shahdol News: निर्माण में इस हद तक भ्रष्टाचार एक हथौड़ा पड़ते ही स्लैब चकनाचूर

निर्माण में इस हद तक भ्रष्टाचार एक हथौड़ा पड़ते ही स्लैब चकनाचूर
सरकारी काम में निर्माण के मामले तो आप रोज सुनते हैं। इससे जुड़ी ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका में सामने आया। यहां ठेकेदार ने आरसीसी नाली की स्लैब बिना सरिया के ही ढाल दिया।

Shahdol News: सरकारी काम में निर्माण के मामले तो आप रोज सुनते हैं। इससे जुड़ी ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले के धनपुरी नगर पालिका में सामने आया। यहां ठेकेदार ने आरसीसी नाली की स्लैब बिना सरिया के ही ढाल दिया। वार्डवासी ठेकेदार की इस करतूत पर नजर रखे थे और निर्माण के दौरान सरिया नहीं डालने पर आपत्ति भी दर्ज करवाई पर ठेकेदार भला कहां मानने वाले थे। जागरूक नागरिकों ने इसकी शिकायत नगर पालिका में की और भारी दबाव के बाद शनिवार शाम जांच के लिए नगर पालिका के इंजीनियर पहुंचे तो एक हथौड़ा मारते ही स्लैब टूट गया। अब इंजीनियर ने ठेकेदार फर्म मेसर्स आयुष कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Created On :   5 July 2026 3:43 PM IST

Tags

Next Story