सरभंगा टाइगर मौत मामला: मुख्य आरोपी मिनता सिंह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, रामकुशल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मुख्य आरोपी मिनता सिंह तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, रामकुशल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
मझगवां रेंज के सरभंगा सर्किल में जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर बाघ की मौत और उसके शव को जंगल में दफनाने के बहुचर्चित मामले में वन विभाग को बड़ी कानूनी सफलता मिली है।

Satna News: मझगवां रेंज के सरभंगा सर्किल में जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आकर बाघ की मौत और उसके शव को जंगल में दफनाने के बहुचर्चित मामले में वन विभाग को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मिनता सिंह और रामकुशल कोल को शनिवार शाम चित्रकूट न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राम अवतार पटेल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी मिनता सिंह को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं, वहीं आरोपी रामकुशल कोल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Created On :   5 July 2026 3:36 PM IST

Tags

Next Story