Satna News: 300 रुपए के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को मारा चाकू, हालत गंभीर

300 रुपए के विवाद में पति ने गर्भवती पत्नी को मारा चाकू, हालत गंभीर
बरौंधा थाना अंतर्गत मडुलिहाई गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, तो वहीं अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Satna News: बरौंधा थाना अंतर्गत मडुलिहाई गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने 7 माह की गर्भवती पत्नी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, तो वहीं अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूला मवासी पति रामकिशोर 23 वर्ष, निवासी देवलहा, थाना मझगवां, कुछ दिन पहले अपने मायके मडुलिहाई चली गई थी। बीते 30 जून को पति भी वहां पहुंच गया और उसे देवलहा चलने के लिए मनाने लगा। इसी बीच गुरुवार की सुबह आरोपी ने मजदूरी में मिले 300 रुपए पत्नी को रखने के लिए दे दिए और कुछ देर बाद दोबारा पैसे लेकर बाहर चला गया। दोपहर करीब 1 बजे रामकिशोर मवासी नशे की हालत में लौटा और पैसों को लेकर पत्नी फूला से झगडऩे लगा। विवाद बढऩे पर आरोपी ने चाकू से पत्नी के गले, पीठ और हाथ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी ने उसके गर्भवती होने का भी लिहाज नहीं किया।

परिजन ने किया बीच-बचाव, आरोपी को रस्सी से बांधा -

चीख-पुकार सुनकर परिजन घर के अंदर पहुंचे और किसी तरह फूला मवासी को बचाकर आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना रेफर कर दिया गया, तो वहीं नशे में धुत आरोपी रामकिशोर की जमकर पिटाई करने के बाद रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचित कर दिया। गंभीर घटना की खबर लगने पर गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। पीडि़त महिला की हालत स्थिर मगर चिंताजनक बताई जा रही है।

Created On :   3 July 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story