- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- नदी के किनारे मिला कच्ची शराब बनाने...
Satna News: नदी के किनारे मिला कच्ची शराब बनाने का जखीरा, पुलिस ने नष्ट किया 10 क्विंटल से ज्यादा महुआ लाहन

Satna News: ताला पुलिस ने मुकुंदपुर के जंगल में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे 10 क्विंटल से ज्यादा महुआ लाहन समेत निर्माण सामग्री को नष्ट करते हुए माफिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया। टीआई महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर मुकुंदपुर क्षेत्र की मुर्जुआ नदी के किनारे दबिश देकर सर्चिंग की गई, तो झाडिय़ों के पीछे छिपाकर रखे गए प्लास्टि के 70 डिब्बों में भरा लगभग 1 हजार 50 किलोग्राम महुआ लाहन और काफी निर्माण सामग्री हाथ लगी, तब मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई कर लाहन को नष्ट कर दिया गया।
आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास तेज -
इसके साथ ही प्राथमिक जांच में सामने आए संदिग्धों की धरपकड़ के प्रयास भी शुरू किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से इलाके में हाथ भट्ठी शराब बनाकर बेचने वालों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिन पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इस अभियान में मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजभान सिंह, आरक्षक आशीष मिश्रा और सुंदरलाल शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   2 July 2026 6:00 PM IST














