Satna News: रामपुर बाघेलान पुलिस ने नाबालिग के दैहिक शोषण के आरोपी को बनाया बंदी

रामपुर बाघेलान पुलिस ने नाबालिग के दैहिक शोषण के आरोपी को बनाया बंदी
ऐसे में परेशान पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और फरियाद लेकर थाने पहुंच गई

डिजिटल डेस्क,सतना। रामपुर बाघेलान पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले 16 वर्षीय नाबालिग की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए नीलेश बिरहा पुत्र विजय कुमार 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड नागौद, से हो गई थी।

बातचीत के दौरान आरोपी उसे अपने झांसे में ले लिया और बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा, पर जब नाबालिग ने रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात कही, तो आरोपी मुकर गया।

ऐसे में परेशान पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई और फरियाद लेकर थाने पहुंच गई, जहां अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने नागौद में दबिश देकर आरोपी नीलेश को गिरफ्तार कर लिया।

Created On :   3 July 2026 3:04 PM IST

Tags

Next Story