Satna News: महाराष्ट्र में मिली लापता नाबालिग, अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी भी गिरफ्तार

महाराष्ट्र में मिली लापता नाबालिग, अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी भी गिरफ्तार
जैतवारा पुलिस ने लापता नाबालिग को महाराष्ट्र से खोज निकालने के साथ अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी पकड़ लिया है। थाना प्रभारी अजय सिंह परिहार ने बताया कि 16 वर्षीय लडक़ी बीते 12 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई

Satna News: जैतवारा पुलिस ने लापता नाबालिग को महाराष्ट्र से खोज निकालने के साथ अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी पकड़ लिया है। थाना प्रभारी अजय सिंह परिहार ने बताया कि 16 वर्षीय लडक़ी बीते 12 जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई, जिसके परिजन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी बीच साइबर सेल और मुखबिर से मिले सुराग पर एक टीम को पुणे भेजा गया, पर जब तक पुलिस वहां पहुंची शातिर आरोपी जगह बदलकर थाणे (मुंबई) ले गया और फोन भी बंद कर लिया, मगर टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और नए ठिकाने पर भी जा पहुंची, लेकिन इस बार भी आरोपी चकमा दे गया और पीडि़ता को लेकर महाराष्ट्र के ही रायगढ़ भाग गया।

तीसरी कोशिश में मिली कामयाबी -

हालांकि तीसरी कोशिश में स्थानीय पुलिस की मदद से नाबालिग को खोज निकाला गया, जिसने सतीश पुत्र रामाधार डोहर 23 वर्ष, पर बहला-फुसलाकर भगा लाने और किराये के कमरे में रखकर दैहिक शोषण करने का खुलासा किया, लिहाजा युवक को भी हिरासत में लेकर सतना लाया गया। यहां पर कोर्ट में पीडि़ता के बयान दर्ज कर रेप और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए गुरुवार दोपहर को आरोपी सतीश डोहर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Created On :   3 July 2026 3:09 PM IST

Tags

Next Story