- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- जिले की अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों ने...
Satna News: जिले की अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क,सतना। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुजुर्ग समेत 2 लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पहली घटना रैगांव थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां सेमरिया निवासी रामाधार पुत्र दीनानाथ गुप्ता 70 वर्ष, ने गुरुवार दोपहर को तकरीबन 12 बजे घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
यह बात पता चलते ही परिजन सकते में आ गए, तो वहीं खबर लगने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवार में दो बेटियां हैं, जो घटना के समय अपनी-अपनी ससुराल में थीं।
वहीं दूसरी घटना कोठी थाना क्षेत्र के रमपुरा में सामने आई, जहां बुधवार रात को तकरीबन 9 बजे खाना खाने के बाद लालू यादव 40 वर्ष, सोने चला गया, लेकिन जब गुरुवार सुबह 5 बजे पत्नी सोनिया की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं मिला।
खोजबीन करने पर युवक घर के पीछे लगे पेड़ में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। यह बात पता चलते ही परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Created On :   3 July 2026 2:59 PM IST












