- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- राजकीय रेल पुलिस ने बाइक लूट के...
Satna News: राजकीय रेल पुलिस ने बाइक लूट के आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। राजकीय रेल पुलिस ने बाइक लूट की वारदात का खुलासा कर शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि बीते 27 जून को आकाश चौधरी, निवासी बगहा, थाना सिविल लाइन, अपनी बाइक (एमपी 19 जेडडी 4967) से रेलवे स्टेशन आया था, जहां माल गोदाम के पास एक बदमाश ने विवाद करते हुए जबरन गाड़ी छीन ली और भाग निकला।
यह शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई और मुखबिर से मिली सूचना पर सोमवार शाम को रेलवे कॉलोनी में दबिश देते हुए आरोपी मनीष मिश्रा पुत्र राममूर्ति मिश्रा 26 वर्ष, निवासी सिंहपुर को गिरफ्तार कर 1 लाख 10 कीमत की बाइक बरामद कर ली गई।
जांच में पता चला कि आरोपी मनीष के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दयाचंद्र तिवारी, प्रशांत यादव, आरक्षक गौरव सिंह और आरपीएफ के हेड कांस्टेबल श्रीराम यादव ने अहम भूमिका निभाई।
Created On :   1 July 2026 2:44 PM IST












