Satna News: वनस्टॉप सेंटर से लापता तीसरी नाबालिग 2 माह बाद हरिद्वार में मिली

वनस्टॉप सेंटर से लापता तीसरी नाबालिग 2 माह बाद हरिद्वार में मिली
काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो नाबालिगों को दस्तयाब कर लिया था

डिजिटल डेस्क,सतना। दो माह पहले वनस्टॉप सेंटर से दो अन्य लड़कियों के साथ खिडक़ी तोडक़र भागी नाबालिग को कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से खोज निकाला।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलत: उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले की 14 वर्षीय बालिका को कई महीने पहले वनस्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया था, जहां से अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में दो और लड़कियों के साथ वह भाग निकली।

काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो नाबालिगों को दस्तयाब कर लिया था, मगर तीसरी किशोरी का पता नहीं चल रहा था। खोजबीन के लिए एक टीम को उसके गांव भेजा गया, जहां से पता चला कि लडक़ी का परिवार हरिद्वार चला गया है।

इस जानकारी के आधार पर टीम को हरिद्वार रवाना किया गया, जहां 29 जून को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात नाबालिग को खोज लिया गया। इस अभियान में एएसआई दशरथ सिंह, प्रधान आरक्षक असलेन्द्र सिंह, आरक्षक धीरज यादव और साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Created On :   1 July 2026 1:36 PM IST

Tags

Next Story