- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत बुजुर्ग को...
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत बुजुर्ग को अगवा करने की कोशिश के बाद पत्थर से हमला

डिजिटल डेस्क,सतना। सिविल लाइन थाना अंतर्गत दक्षिणी पतेरी के इलाके में बुजुर्ग को अगवा करने की कोशिश के बाद पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाबूलाल कुशवाहा 67 वर्ष, बीते सोमवार की शाम को किराना दुकान के पास बैठे थे, तभी आरोपी रामकृष्ण कुशवाहा वहां आया और बुजुर्ग को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगा।
इस दौरान जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हल्ला-गोहार होने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिनको देखकर आरोपी मौके से भाग निकला।
तब पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ थाने में सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   1 July 2026 2:20 PM IST
Next Story












