Satna News: मैहर क्षेत्र में चोरी के इरादे से लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे 4 नकाबपोश

मैहर क्षेत्र में चोरी के इरादे से लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे 4 नकाबपोश
उक्त मामले को देखते हुए कोतवाली पुलिस गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुट गई है।

डिजिटल डेस्क,सतना। मैहर क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरी और लूट की वारदातें सामने आ रही हैं। अपराधी संगठित होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 12 से 1 के बीच ओइला में सामने आया, जहां लाठी-डंडों से लैश चार नकाबपोश बदमाश स्थानीय निवासी जयंत मौर्य के घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर घुस गए और बेखौफ होकर कमरों का सामान उलटने-पलटने लगे।

शोर मचाने पर भागे बदमाश

इसी बीच आहट होने पर दूसरे कमरे में मौजूद घर के लोगों की नींद खुल गई, जिन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। हालांकि जान-माल के खतरे को देखते हुए मौर्य परिवार बाहर नहीं आया। मंगलवार की सुबह जब सभी लोग कमरे से बाहर निकले तब चोरों की करतूत पता चली।

इसके बाद जयंत ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो नकाबपोश बदमाश नजर आ गए, जिस पर उन्होंने वीडियो रिकार्डिंग के साथ एक लिखित शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। उक्त मामले को देखते हुए कोतवाली पुलिस गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Created On :   1 July 2026 2:23 PM IST

Tags

Next Story