- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- खेत से मोटर पंप और तार चोरी का...
Satna News: खेत से मोटर पंप और तार चोरी का खुलासा, 3 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। नागौद पुलिस ने मोटर पंप, पाइप और तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जिनके कब्जे से चुराया गया सामान भी बरामद किया गया है। टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि 22 जून की रात को अज्ञात बदमाशों ने कचनार निवासी रामचन्द्र मिश्रा 40 वर्ष के खेत पर स्थित बोर से 5 हार्सपावर का मोटर, केबल, रस्सी और 13 पाइप चोरी कर लिए।
अगली सुबह चोरी की बात पता चलने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कायमी कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर बरकोनिया मंदिर समिति की जमीन ठेके पर लेकर कृषि कार्य करने वाला सूर्यकांत पुत्र महेश लोधी 20 वर्ष, निवासी सलैया को उक्त सामान के साथ देखा गया।
जेल भेजे गए आरोपी
लिहाजा पुलिस टीम ने दबिश देकर युवक से पूछताछ की तो उसने गोलू उर्फ दस्तक पुत्र मस्तराम लोधी 19 वर्ष और जयगोपाल पुत्र बिटूट लोधी 21 वर्ष, निवासी सिजहटी, थाना जसो के साथ मिलकर चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया।
लिहाजा उसके दोनों सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर 35 हजार कीमत का सामान बरमाद कर लिया गया। तीनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Created On :   1 July 2026 2:29 PM IST












