राम मंदिर चंदा चोरी केस: अयोध्या से लेकर उज्जैन तक एक ही कहानी दोहराई जा रही है- आरजेडी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। VHP नेता की ओर से विपक्षी नेताओं की जांच मांग पर बवाल खड़ा हो गया है। पूरा विपक्ष वीएचपी पर टूट पड़ा है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने न्यूज एजेंसी से कहा प्रियंका गांधी,राहुल गांधी या देश के अन्य लोगों ने जो बात सार्वजनिक तौर पर कह दी है, उसे आप नोट करके जांच सकते हैं। आपका काम है कि ऐसी चोरी आगे नहीं हो, ये सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा श्रद्धालुओं के चढ़ावे के पैसे लूटकर आप अधर्म तो कर ही चुके हैं लेकिन आप अब राजनीतिक बात न करें। लोगों को जो फीडबैक प्राप्त हो रहा है उसे वे सामने रखेंगे, लोकतंत्र है। आप चाहते हैं कि विपक्ष के नेता आकर अपनी बातों का साक्ष्य दें। ये क्या तरीका हुआ? चोरी हुई है ये तो प्रमाणित हुआ है। जब ये बात प्रमाणित हो गई तो चोर कौन-कौन है, मुख्य आरोपी कौन है इस बारे में बात कीजिए।
यह भी पढ़े -दिग्विजय सिंह पर वीएचपी का पलटवार, सुरेंद्र जैन बोले- राम मंदिर और सनातन पर प्रहार बर्दाश्त नहीं
आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के मामले पर कहा आज तक ये लोग इंसानों का शोषण करते थे लेकिन अब ये लोग भगवानों को भी नहीं बख्श रहे हैं? अयोध्या से लेकर उज्जैन तक एक ही कहानी दोहराई जा रही है।
भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा ने शिवसेना(UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए एएनआई से कहा, विपक्ष के सभी नेताओं को जनता ने फुर्सत दे दी है। राम मंदिर के अलावा उनके पास अब कोई काम नहीं रह गया है। यदि गड़बड़ी हुई भी है तो उसकी जांच सभी एजेंसियां कर रही हैं। राम मंदिर गबन मामले में जो जांच SIT व पुलिस के द्वारा की जा रही है, उससे जनता संतुष्ट है लेकिन ये विपक्षी लोग, चंद INDI गठबंधन के लोग इस पर टिप्पणी करके जनता को भ्रमित करना चाह रहे हैं, लेकिन इसमें सफल कोई नहीं होगा।
यह भी पढ़े -राम मंदिर मामले में वीएचपी ने जांच अधिकारी को लिखा पत्र, प्रियंका से लेकर केजरीवाल तक के बयान दर्ज करने की मांग
आपको बता दें VHP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन के केस पर पत्र लिखकर विपक्षी नेताओं के आरोपों की जांच की मांग की, जिस पर अब सियासत गरमाई हुई है।
Created On :   5 July 2026 5:42 PM IST




