Nitin Nabin Statement: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देवी-देवताओं के अपमान को लेकर साधा विपक्ष पर निशाना, हिंदू धर्म को लेकर दिया बयान

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने देवी-देवताओं के अपमान को लेकर साधा विपक्ष पर निशाना, हिंदू धर्म को लेकर दिया बयान
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को लखनऊ में आयोजित हुई एक कार्यक्रम के समय विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का नाम लेते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि सनातन और हिंदू आस्था का अपमान करने वालों को जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

सनातन धर्म की सम्मान को लेकर क्या बोले?

नितिन नबीन ने कहा है कि कुछ राजनीतिक दल हिंदू धर्म को कमजोर समझने की गलती कर रहे हैं। उन्होंने आरो लगाया था कि जब हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होता है, तब विपक्ष के बड़े नेता चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि सनातन पर हमला करने वालों का विरोध होना चाहिए। साथ ही देश की जनता ऐसे मामलों में भी हल्के में नहीं लेती। साथ ही उन्होंने कहा है कि देश की संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए पूर्वजों ने बड़े बलिदान दिए हैं।

अयोध्या और काशी का किया जिक्र

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात करते हैं, उन्होंने पहले कभी इसके लिए काम नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ और काशी विश्वनाथ धाम का विकास किया गया। उनके अनुसार, यह देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों पर पहले रामभक्तों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगे, वे आस्था की राजनीति पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते।

उत्तर प्रदेश में विकास का दावा

नितिन नवीन ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की चर्चा होती थी। उनका दावा था कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इन समस्याओं पर काबू पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में विकास के कई बड़े काम हुए हैं और उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है और आज महिलाएं पहले के मुकाबले अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं।

Created On :   5 July 2026 7:31 PM IST

Tags

Next Story