Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप एकाउंट हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने रविवार को अपने व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हैकर्स उनके व्हाट्सएप नंबर का दुरुपयोग करके ऐसे मैसेज भेज रहे हैं, जिसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या पैसों से जुड़े अनुरोध पर बिल्कुल पर यकीन न करें।
यह भी पढ़े -ई20 ईंधन पर भूपेश बघेल का सवाल, सबका श्रेय सरकार लेती है तो ठीकरा गडकरी पर क्यों फोड़ा जा रहा?
संबित पात्रा ने व्हाट्सएप हैक होने की पुष्टि की
इस दौरन संबित पात्रा ने साफ किया कि अगर किसी को उनके नाम या उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे भेजने या किसी तरह की आर्थिक मदद मांगने वाला संदेश मिलता है, तो उसे पूरी तरह फर्जी माना जाए। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध का गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में सभी लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अहम बात यह भी है कि ठग ने उनके नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर कहा कि अर्जेंट है, पैसे भेज दो।
बीजेपी सांसद ने बताया कि अगर किसी को उनके नाम या उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे भेजने या किसी तरह की आर्थिक मदद मांगने वाला संदेश मिलता है, तो उसे पूरी तरह फर्जी माना जाए। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध का गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में सभी लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अहम बात यह भी है कि ठग ने उनके नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर कहा कि अर्जेंट है, पैसे भेज दो।
बीजेपी सांसद ने लोगों से की ये अपील
संबित पात्रा ने लोगों से अपील की है कि जब तक उनका व्हाट्सएप नंबर पूरी तरह सुरक्षित होकर दोबारा उनके नियंत्रण में नहीं आ जाता, तब तक उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदेश का जवाब न दें। साथ ही किसी भी तरह की धनराशि भेजने या अपनी निजी और संवेदनशील जानकारी साझा करने से भी बचें। फिलहाल पुलिस और साइबर विशेषज्ञ पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि व्हाट्सएप अकाउंट किस तरीके से हैक किया गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई संदिग्ध संदेश आए तो उसकी जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें और किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें।
Created On :   5 July 2026 8:40 PM IST






