Jabalpur News: रॉन्ग साइड से धमाचौकड़ी मचाते हुए चली आई ब्लैक फिल्म लगी कार, सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

रॉन्ग साइड से धमाचौकड़ी मचाते हुए चली आई ब्लैक फिल्म लगी कार, सिविक सेंटर में ट्रैफिक पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने का एक मामला सोमवार को उस वक्त सामने आया। जब ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर की एक थार गाड़ी धमाचौकड़ी मचाते हुए आई और नगर निगम ऑफिस के सामने से रॉंग साईड से सिविक सेंटर की तरफ तेज रफ्तार भाग रही थी।

Jabalpur News: शहर में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी करने का एक मामला सोमवार को उस वक्त सामने आया। जब ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर की एक थार गाड़ी धमाचौकड़ी मचाते हुए आई और नगर निगम ऑफिस के सामने से रॉंग साईड से सिविक सेंटर की तरफ तेज रफ्तार भाग रही थी। सड़क पर कार का कोहराम देख क्षेत्रीयजन अाक्रोशित हो उठे। उन्होंने मालवीय चाैक ट्रैफिक थाने में शिकायत की और तब यहां पहंुची टीम ने कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान यहां मौजूद एक अन्य ब्लैक फिल्म लगे वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर दो बजे के करीब काली फिल्म लगी एक थार गाड़ी तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से सड़क पर धमाचौकड़ी मचा रही थी। इसी दौरान वह नगर निगम कार्यालय के सामने से होकर सिविक सेंटर मढ़ाताल के अंदर आ पहंुची। इसके बाद संबंिधत चालक ने कार को यहां स्थित सिनेमा हॉल के सामने खड़ा किया और दोस्तों के साथ बातचीत में मशगूल हो गया।

शिकायत मिलते ही कार्रवाई करने आई ट्रैफिक पुलिस की टीम-

यातायात नियमों का माखौल उड़ाते हुए सड़क पर दौड़ रही थार गाड़ी की शिकायत तत्काल क्षेत्रीय लोगों ने ट्रैफिक थाना मालवीय चौक में की। इसके कुछ देर बाद ही यहां एक टीम आ पहंुची और इस दौरान टीम मंे शामिल एएसआई अंशुमन पांडे,आरक्षक सौरभ राय एवं मनोज यादव ने ब्लैक फिल्म लगी कार पर 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपी चालक ने अपना नाम करमेता माढ़ोताल निवासी अनमोल कुमार पिता ब्रजेन्द्र कुमार बताया और किसी कार्यवश सिविक सेंटर में आने की उसने जानकारी दी। चालानी कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी चालक को आगे से अपने वाहन में ब्लैक फिल्म नहीं लगवाने की हिदायत भी दी।

प्रेस कॉम्पलेक्स परिसर में भी की कार्रवाई-

इसी प्रकार सिविक सेंटर स्थित प्रेस कॉम्पलेक्स परिसर में भी ब्लैक फिल्म लगी काली थार क्रमांक एमपी-20-जेडयू-8855 भी खड़ी दिखाई दी। इस पर यातायात पुलिस की टीम ने जब संबंिधत कार मालिक की खोजबीन शुरु की। तब यहां एक युवक आया और उसने अपना नाम विजय नगर निवासी प्रिंस जैन बताया। पूछताछ में उसने कार से अपनी दुकान तक आने की जानकारी दी और कार्रवाई नहीं करने का आग्रह भी किया। लेकिन पुलिस टीम ने उसकी एक नहीं सुनी और कार में लगी ब्लैक फिल्म को निकलवाकर चालान काटते हुए आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।

सघन अभियान चलाना बेहद जरूरी-

इस बीच सिविक सेंटर में मौजूद लोगों का कहना था कि शहर के तिलहरी,विजय नगर ,बिलहरी ,सिविल लाईन ,रांझी और गोरखपुर आदि इलाकों में भी ब्लैक फिल्म के साथ ही सफेद एलईडीयुक्त हेडलाईट लगे वाहन भी बड़ी तादाद में दौड़ रहे हैं। इसे देखते हुए आरटीओ एवं ट्रैफिक पुलिस को नियमित रूप से सघन अभियान चलाकर इन वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति दाेबारा अपने वाहन में ब्लैक फिल्म लगवाता है तो उसके खिलाफ ड्रायविंग लायसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई भी जरूर करनी चाहिए।

Created On :   6 July 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story