- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने महीनों...
Jabalpur News: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने महीनों बाद भी नहीं दिया इलाज का भुगतान

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी बीमितों को लाभ नहीं दे रही है। इलाज के दौरान अस्पताल में कैशलेस रिजेक्ट किया जाता है और बिल सबमिट करने पर अनेक प्रकार की खामियां निकालकर नो क्लेम कर जिम्मेदार बीमितों को परेशान कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायत पॉलिसी धारकों के द्वारा बीमा लोकपाल में की जा रही है।
महाराष्ट्र औरंगाबाद निवासी नरेन्द्र सिंह ने शिकायत की है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से स्वास्थ्य बीमा कराया हुआ है। पॉलिसी क्रमांक 11240533973802 का प्रीमियम लगातार जमा करते आ रहे हैं। बीमार होने पर बीमित अस्पताल में भर्ती हुआ और कैशलेस के लिए कंपनी में मेल किया।
तो बीमा अधिकारियों ने अनेक दस्तावेजों की डिमांड की और उसके बाद नो क्लेम कर दिया गया। बीमित को अपने खर्च पर पूरा इलाज कराना पड़ा। अस्पताल से मिले बिलों को बीमा कंपनी में सबमिट किया तो जल्द भुगतान का दावा किया गया था।
बीमित महीनों से बीमा कंपनी के चक्कर लगाते आ रहा है, पर उसको आज तक इलाज का भुगतान प्राप्त नहीं हो सका। बीमित का आरोप है कि सारे दस्तावेज देने के बाद भी उसे क्लेम के लिए भटकाया जा रहा है। वहीं बीमा कंपनी के प्रवक्ता से संपर्क किया गया पर अधिकृत पक्ष नहीं मिल सका।
इन नंबरों पर बीमा से संबंधित समस्या बताएं
स्वास्थ्य बीमा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आपके साथ भी है तो आप दैनिक भास्कर मोबाइल नंबर - 9425324184, 9425357204 पर बात करके प्रमाण सहित अपनी बात दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक रख सकते हैं। संकट की इस घड़ी में भास्कर द्वारा आपकी आवाज को खबर के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Created On :   1 July 2026 3:13 PM IST












