Jabalpur News: लाइव वर्कशॉप में यूरोलॉजिस्ट्स ने किए 15 जटिल ऑपरेशन, मरीजों को मिला नया जीवन

लाइव वर्कशॉप में यूरोलॉजिस्ट्स ने किए 15 जटिल ऑपरेशन, मरीजों को मिला नया जीवन
पुनर्निर्माणात्मक मूत्ररोग शल्य चिकित्सा पर जोनल सम्मेलन

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग ने जटिल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में आयोजित पुनर्निर्माणात्मक मूत्ररोग शल्य चिकित्सा के मध्यावधि जोनल सम्मेलन के दौरान डॉक्टरों की टीम ने लाइव वर्कशॉप में एक के बाद एक 15 जटिल यूरेथ्रोप्लास्टी (मूत्रमार्ग) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए।

इस लाइव सर्जिकल प्रदर्शन ने न केवल डॉक्टरों के हुनर को तराशा, बल्कि गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन भी दिया है। सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस शैक्षणिक आयोजन में देश भर से 125 से अधिक यूरोलॉजिस्ट, सामान्य सर्जन और पीजी छात्र शामिल हुए, जिन्होंने मूत्रमार्ग की जटिल बीमारियों के आधुनिक इलाज पर गहन चर्चा की।

ऑपरेशन थिएटर से सीधे प्रसारित हुए लाइव सर्जिकल सत्रों के जरिए विशेषज्ञों ने आधुनिक शल्य चिकित्सा पद्धतियों और नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। आयोजनमें एनेस्थीसिया विभाग, नर्सिंग स्टाफ, ओटी तकनीशियन और आईटी टीम का सहयोग रहा। वहीं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालक डॉ. अवधेश प्रताप सिंह कुशवाहा, अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता का मार्गदर्शन रहा।

Created On :   30 Jun 2026 5:37 PM IST

Tags

Next Story