- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ हो...
Jabalpur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग स्कूल शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूली बच्चों की परिवहन व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। बच्चों को स्कूलों में छोड़ने और लेने जाने वाले वाहन सड़कों पर ही खड़े होते हैं और वहीं से बच्चों को बैठाया जाता है, जबकि नियम है कि बच्चों को स्कूलों के अंदर से बैठाया जाए। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कई नियम हैं लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता विराज यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 8 जुलाई 2025 को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि विद्यालयों में मैन्यूअल ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ चिल्ड्रन इन स्कूल्स के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
एनएसयूआई ने अपनी शिकायत के साथ आयोग के उक्त पत्र की प्रति भी संलग्न की है। आयोग के निर्देश जारी होने के एक वर्ष बाद भी संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
एनएसयूआई ने संबंधित विभागों से मांग की है कि इस विषय को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके और प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
Created On :   30 Jun 2026 5:43 PM IST












