- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सिंगरौली में ईएमटी ने एम्बुलेंस में...
Singroli City: सिंगरौली में ईएमटी ने एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर बचाई गर्भवती महिला की जान

भास्कर न्यूज, सिंगरौली (बैढ़न)
समय पर सेवा को लेकर अमूमन सवालों पर टंगी रहने वाली 108 एम्बुलेंस गर्भवती महिला की मददगार बनी। जिले के दूरस्थ करौंटी गांव निवासी 21 वर्षीय गर्भवती महिला पूनम को सोमवार को दोपहर प्रसव पीड़ा (हाई रिस्क लेबर पेन) शुरू हुई। इसके बाद परिजनों ने करीब पौने तीन बजे 108 एम्बुलेंस के लिए कॉल सेंटर पर फोन किया। वहां से बीएलएस एम्बुलेंस से पायलट कृष्णकुमार और ईएमटी शौकीन खान रवाना हुए। करौंटी गांव स्थित घर से गर्भवती पूनम को लेकर जिला अस्पताल के लिए एम्बुलेंस रवाना हुई, लेकिन जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचने से पहले उसका दर्द इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे एम्बुलेंस रोककर ईएमटी शौकीन खान ने साथ में बैठी महिला परिजन की मदद से उसका सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा–बच्चा को जिला अस्पताल ले आए, जहां लेबर वार्ड में दोनों को भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि वहां दोनों स्वस्थ और उनकी हालात सामान्य है।
Created On :   6 July 2026 6:47 PM IST












