Singrauli News: एनसीएल में निगाही खदान की बजरंग ड्रैगलाइन में लगी आग

एनसीएल में निगाही खदान की बजरंग ड्रैगलाइन में लगी आग
सिंगरौली जिले में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की निगाही परियोजना से रविवार को बड़ी खबर सामने आई। परियोजना में संचालित बजरंग ड्रैगलाइन में अचानक आग लग गई

Singrauli News: सिंगरौली जिले में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की निगाही परियोजना से रविवार को बड़ी खबर सामने आई। परियोजना में संचालित बजरंग ड्रैगलाइन में अचानक आग लग गई, जिससे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्रैगलाइन से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल इस घटना में किसी कर्मचारी के घायल होने या अन्य किसी प्रकार के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए और मामले की जांच की जा रही है।

Created On :   6 July 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story