Singrauli News: टॉवर निर्माण का विरोध कर रहे किसान की दर्दनाक मौत

टॉवर निर्माण का विरोध कर रहे किसान की दर्दनाक मौत
जमीन में गड़े पाईप को उखाड़ने के दौरान किसान कई फीट ऊपर उछल कर गिरा

डिजिटल डेस्क,सिंगरौली। पॉवर ग्रिड कंपनी द्वारा सिंगरौली जिले की खम्हरिया ग्राम पंचायत के परसदेही गाँव में हाईटेंशन टॉवर निर्माण कार्य के दौरान एक किसान जगदीश शाह ने अपनी जमीन पर टॉवर लगाए जाने का विरोध किया। किसान का कहना था कि उसकी सहमति के बिना जमीन पर निर्माण कार्य क्यों हो रहा है।

इस बीच जगदीश शाह ने जमीन में गड़े लोहे के पाइप को उखाड़ने का प्रयास किया तभी पाईप अचानक से उछल गया और किसान की कई फीट ऊपर उछल कर जमीन पर गिरने से मौत हो गई। इस घटना से निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बैढ़न पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की प्राथमिक जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया यह घटना एक हादसा है। हालांकि निर्माण कार्य से संबंधित पॉवर ग्रिड कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने भी पॉवर ग्रिड कंपनी के रवैये और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है।

Created On :   2 July 2026 5:10 PM IST

Tags

Next Story