Singrauli News: सिंगरौली में ईएमटी ने एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर बचाई गर्भवती महिला की जान

सिंगरौली में ईएमटी ने एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराकर बचाई गर्भवती महिला की जान
समय पर सेवा को लेकर अमूमन सवालों पर टंगी रहने वाली 108 एम्बुलेंस ने सोमवार को गर्भवती महिला की मददगार बनी। जिले के दूरस्थ करौंटी गांव निवासी गर्भवती महिला पूनम पति पारस कुमार (21) को सोमवार को दोपहर प्रसव पीड़ा (हाई रिस्क लेबर पेन) शुरू हुई।

Singrauli News: समय पर सेवा को लेकर अमूमन सवालों पर टंगी रहने वाली 108 एम्बुलेंस ने सोमवार को गर्भवती महिला की मददगार बनी। जिले के दूरस्थ करौंटी गांव निवासी गर्भवती महिला पूनम पति पारस कुमार (21) को सोमवार को दोपहर प्रसव पीड़ा (हाई रिस्क लेबर पेन) शुरू हुई। इसके बाद परिजनों ने करीब पौने तीन बजे 108 एम्बुलेंस के लिए कॉल सेंटर पर फोन किया। वहां से कैसे मिलने पर बीएलएस एम्बुलेंस (क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 2520) से पायलट कृष्णकुमार और ईएमटी शौकीन खान रवाना हुए। करौंटी गांव स्थित घर से गर्भवती पूनम को लेकर जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस रवाना हुई, लेकिन जिला मुख्यालय वैढन पहुंचने से पहले उसका दर्द इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे एंबुलेंस रोककर ईएमटी शौकीन खान ने साथ में बैठी महिला परजन की मदद से 4.36 बजे उसका सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा–बच्चा को जिला अस्पताल ले आए, जहां लेबर वार्ड में दोनों को भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि वहां दोनों स्वस्थ और उनकी हालात सामान्य है।

Created On :   6 July 2026 6:18 PM IST

Tags

Next Story