Mauganj News: बिजली घोटाला की पोल खुली, विभाग के जेई ने पत्नी के नाम से बनाई कम्पनी, कर डाला लाखों का घोटाला

Mauganj News: प्रदेश में घपले घोटालों के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक ऐसा चौकाने वाला घोटाला सामने आया है जिसमें जेई और उसकी पत्नी ने मिलकर बिजली विभाग को लाखों का चूना लगा दिया, मामला उजागर होने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई है और सीधी जिले में पदस्थ जेई को निलंबित कर दिया गया है.
देखिए यह पूरा घोटाला 2 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र निर्माण से जुड़ा हुआ है मऊगंज जिले के हनुमना में 2 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र तैयार किया जा रहा था, जब मुख्य अभियंता रीवा द्वारा इसकी जांच कराई गई तब मालूम चला किया है सौर ऊर्जा संयंत्र किसी और का नहीं बल्कि बिजली विभाग में पदस्थ जेई यानी कनिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार साहू की पत्नी ममता कुमारी के नाम पर है...
यह भी पढ़े -बेटे को बचाने दौड़ा पिता भी करंट की चपेट में, दोनों की हालत गंभीर, स्कूल के पास हैंडपंप पर नहाने के दौरान हुआ हादसा
कनिष्ठ अभियंता रंजीत कुमार साहू ने एक तरीका अपनाया की सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे.. पहले उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से कंपनी बनाकर 2 मेगावाट सौर ऊर्जा लगाकर विभाग को बिजली सप्लाई का ठेका लिया
इस काम में बिजली कंपनी की सामग्री खपा डाली,,, इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी ममता कुमारी के नाम से बनाई गई कंपनी के जरिए इस कार्य का बिजली कंपनी से भुगतान भी लेने का प्रयास किया,,,,, जांच में करीब 1.67 लख रुपए की गड़बड़ी उजागर हुई है..
इस पूरे मामले की जांच मुख्य अभियंता रीवा के द्वारा कराई गई,,, इसके बाद के रंजीत कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है,,, और अब जेई की पत्नी,,,,, कंपनी की प्रोपराइटर ममता कुमारी के खिलाफ मऊगंज जिले के हनुमना थाने में FIR दर्ज कराई गई है
जेई रंजीत कुमार साहू ने अपनी पत्नी के नाम से मेसर्स ओम इंटरप्राइजेज नामक कंपनी बनाई थी.... इस कंपनी को हनुमना स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में विद्युत संयोजन और लाइन विस्तार का कार्य मिला था और इस दौरान जेई ने बिजली विभाग की सामग्री को निजी ठेका कार्य यानी अपने सोलर प्लांट में उपयोग कर लिया....
बाद में अपनी पत्नी की कंपनी के नाम से करीब 1 लाख 67 हज़ार का बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत कर दिया..... इसमें से जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि संयंत्र में लगे विद्युत उपकरण..... मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के थे बिजली विभाग को आशंका है कि मामले में बड़े पैमाने पर बिजली कंपनी की सामग्री की चोरी और उसके दुरुपयोग किए गए हैं....
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच और विभागीय विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी
Created On :   6 July 2026 2:57 PM IST













