Katni News: झूलती बिजली की तारों के बीच जीने को मजबूर बालाजी नगर की जनता, विद्युत मंडल के ख़िलाफ़ आंदोलन की तैयारी

झूलती बिजली की तारों के बीच जीने को मजबूर बालाजी नगर की जनता, विद्युत मंडल के ख़िलाफ़ आंदोलन की तैयारी
कटनी नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन के बालाजी नगर में बिजली करंट की हाई वोल्टेज तारें सड़क पर झूल रही हैं। आए दिन मवेशी फँस कर मौत के घाट उतर रहे हैं,बारिश में छेत्रीय रहवासियों के लिए लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है

Katni News: कटनी नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन के बालाजी नगर में बिजली करंट की हाई वोल्टेज तारें सड़क पर झूल रही हैं। आए दिन मवेशी फँस कर मौत के घाट उतर रहे हैं,बारिश में छेत्रीय रहवासियों के लिए लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है,छोटे बच्चे भी कई बार बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए है, क्षेत्रीय जनों के अनेकों प्रयासों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है, क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने मौके पर पहुंच कर वास्तविक हालात देखे और त्वरित विद्युत मण्डल के आला अधिकारियों से संपर्क कर त्वरित जनहित में बिजली के विधिवत पोल लगाकर जनता को राहत दिलाने की बात कही

साथ ही मामले की शिकायत नगर निगम एवं विद्युत विभाग के उच्चतम अधिकारियों से भी की।विद्युत मंडल के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम कटनी से विद्युतीकरण की फाइल रुकी हुई है, क्षेत्रीय जनता को अंशु मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कार्यवाही ना होने जनता को साथ लेकर विद्युत मंडल के खिलाफ प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।

Created On :   6 July 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story