- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- राज्य स्तरीय चोर गिरोह के सदस्य...
Katni News: राज्य स्तरीय चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का सामान बरामद

डिजिटल डेस्क,कटनी। जीआरपी पुलिस कटनी द्वारा राज्य स्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कटनी पुलिस ने चोर गिरोह से 10 लाख से अधिक मूल्य का जेवरात बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश के निर्देशन में, अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर शभावना मरावी एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी विजय गोठरिया के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे राज्य स्तरीय चोर गिरोह को पडकने में बडी सफलता पाई हैं।
पांच आरोपी गिरफ्तार
जिसमें कुल 05 आरोपी शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाडा, राहुल ठाकुर, हर्ष खगार को गिरफ्तार कर आरोपियों से थाना रेल पुसिस कटनी में पंजीकृत अपराध क्र-704/2026 धारा 304(2),305(सी) भा.न्या.सं, अपराध क्र-649/26 धारा 304(2) भा.न्या.स, एवं अपराध क्र-679/2026 धारा 303(2) भा.न्या.सं मामलो मे चोरी गए जेवरात
1. सोने का हार एक नग, 2. सोने का मंगल सूत्र तीन नग, 3. सोने का सोने का झुमका एक जोड, 4. सोने का टाप्स एक जोड, 5. सोने की अगूठी दो नग, सोने की एक नग बाली, जुमला कीमती 10,30,848 रुपए का बरामद किया गया हैं।
न्यायालय में किया पेश
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय कटनी पेश किया जा रहा हैं घटना में संलिप्त आरोपियो मे से दो मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी हैं तथा दोनो आरोपी थाना (जीआरपी) कटनी के निगरानी बदमाश हैं।
टीम में यह थे शामिल
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि अनिल मरावी, सउनि सुशील सिंह, प्रआर, राघवेन्द्र शर्मा, प्रआर. प्रवीण तिवारी, प्रआर, हरस्वरुप शर्मा, आर. सुनील परस्ते, आर, धर्मेन्द्र गुप्ता, आर. रवि पुरोहित, आर. नारायण मिश्रा, आर. रहस्य जंघेला सउनि रवि मांझी प्रआर. सागर उपाध्याय एवं आरपीएफ स्टाफ कटनी का सहयोग रहा।
पुलिस अधीक्षक महोदय रेल पुलिस जबलपुर द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई हैं।
Created On :   2 July 2026 2:29 PM IST












