यूजीसी निर्देश: यूजीसी ने महर्षि महेश योगी वैदिक विवि से कहा, दो सप्ताह में दें जवाब

डिजिटल डेस्क, भोपाल। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (यूजीसी) ने कटनी की महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय को दिया दो सप्ताह का समय दिया है। यूजीसी ने कहा कि सार्वजनिक सूचना के जारी होने की तिथि से विश्वविद्यालयों को यूजीसी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाता है। ऐसा नही करने पर यूजीसी अधिनियम, 1956 और विवि अनुदान आयोग (निजी विश्वविद्यालयों में मानकों की स्थापना एवं रखरखाव) विनियम, 2003 के प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू करेगा।
Created On :   9 Oct 2025 2:29 PM IST
Next Story












