- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मेधावी छात्र शिव रुद्रपुरी ने...
Panna News: मेधावी छात्र शिव रुद्रपुरी ने बढ़ाया मान, वार्षिक परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में किया टॉप

Panna News: डीएवी पब्लिक स्कूल मझगवां के कक्षा नौवीं के छात्र शिव रुद्रपुरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिव ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
माता-पिता और क्षेत्र का नाम किया रोशन
शिव रुद्रपुरी की इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। बता दें कि शिव रैपुरा तहसील में पदस्थ पटवारी रामकिशोर पुरी एवं श्रीमती मीना पुरी के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी कडी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया है।
यह भी पढ़े -जमीनी विवाद की बुराई पर से दो पक्षों में चली कुल्हाडी लाठी डंडे, शाहनगर थाना की बोरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुनपुरा की घटना
शुरुआत से ही रहे हैं टॉपर
शिव की शैक्षणिक पृष्ठभूमि शुरू से ही शानदार रही है। इससे पूर्व कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की शिक्षा उन्होंने महर्षि विद्यालय से प्राप्त की थी जहाँ उन्होंने हर वर्ष वार्षिक परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। नौवीं कक्षा में भी इस निरंतरता को बरकरार रखकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे एक होनहार छात्र हैं।
बधाइयों का लगा तांता
छात्र की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, शुभचिंतकों और शहरवासियों ने खुशी जाहिर की है। सभी ने शिव के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उन्हें आगामी कक्षाओं में भी इसी प्रकार सफलता के लिए प्रोत्साहित किया है।
Created On :   27 March 2026 2:47 PM IST













