Panna News: अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत

अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत
पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बजरंगपुर के पास अनियंत्रित हुई बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत से एक ३२ वर्षीय युवक की मौत हो गई। सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक का साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Panna News: पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बजरंगपुर के पास अनियंत्रित हुई बाइक और बैलगाड़ी की भिड़ंत से एक ३२ वर्षीय युवक की मौत हो गई। सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक का साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के अजयगढ कस्बा स्थित माधवगंज निवासी मृतक अरविन्द सोनकर पिता जमुना सोनकर अपने एक साथी के साथ बाइक से अजयगढ लौट रहा था। ग्राम बजरंगपुर के पास सडक़ पर जा रही एक बैलगाड़ी से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पडे। ग्रामीणों द्वारा निजी वाहन से दोनों घायलों को अजयगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अरविन्द सोनकर मृत घोषित कर दिया दूसे घायल युवक का इलाज जारी है।


Created On :   27 March 2026 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story