- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अयोध्यावासी वैश्य समाज की बैठक...
Panna News: अयोध्यावासी वैश्य समाज की बैठक सम्पन्न, नगर सभा एवं महिला मंडल का सर्वसम्मति से गठन

Panna News: गत दिवस अजयगढ़ रेस्ट हाउस में अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा के बैनर तले अयोध्यावासी वैश्य समाज की एक भव्य एवं प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के अनेक गणमान्य स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्ति उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। मंच पर भगवान श्री राम जी एवं वैश्य शिरोमणि महाराजा मणिकुण्डल जी के पावन चित्र स्थापित कर रोली-चंदन, पुष्प माला अर्पित की गई तथा दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण किया गया। इसके पश्चात सभी स्वजातीय बंधुओं ने बारी-बारी से आरती कर जय श्री राम एवं जय मणिकुण्डल के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गुप्ता एवं डॉ. श्रीमती कृष्णा गुप्ता कटनी द्वारा की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता ने किया।
यह भी पढ़े -बस कन्डेक्टर ने पति-पत्नी को पीटा, सीट पर से हुआ वाद-विवाद, आरोपी ने दम्पत्ति को सामान सहित बस से नीचे उतारा
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अजयगढ़ में नगर सभा एवं महिला मंडल का गठन कर समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना था। उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं की सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया और संगठन का विधिवत गठन किया गया। अजयगढ़ नगर सभा के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सचिव देवेन्द्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजा गुप्ता, महेश कुमार वहीं अजयगढ़ महिला मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुप्ता, सचिव श्रीमती मीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा हेतु अपने दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लिया। उपस्थित समस्त समाजजनों ने नवगठित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह भी पढ़े -रामनवमी उत्सव के आयोजन को लेकर रामलीला मैदान में सजी राम दरबार की झांकी, आयोजित हो रहे है कार्यक्रम तैयारियां जोरशोर पर
कार्यक्रम में समाज के अनेक सक्रिय सदस्य आकाश गुप्ता, अरुण गुप्ता, जगदीश कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजा गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, जय राम गुप्ता, विमलेश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, नर्मदा प्रसाद गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विपिन बिहारी गुप्ता, चमन गुप्ता, छक्की लाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रामशरण गुप्ता, महेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य जन एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीता गुप्ता ने समाज को जागरूक करते हुए कहा कि जब हमारा परिवार और समाज संगठित होगा तभी एक मजबूत एवं संस्कारवान समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने महाराजा मणिकुण्डल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए बताया कि सेवा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलना ही सच्ची मानवता है।
Created On :   27 March 2026 1:40 PM IST












